राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, गौलापार में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन।

हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, गौलापार में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर कैलाश कलौनी के द्वारा किया गया। प्राचार्य महोदय के द्वारा शिविर पर आए समस्त छात्र-छात्राओं को कैंप में बढ़-चढ़कर प्रतिभा करने हेतु प्रेरित किया एवं अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम के शारीरिक सत्र के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत कल्याणपुर गौलापार क्षेत्र में जागरुकता रैली का आयोजन करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों को सड़क सुरक्षा हेतु जागरुक किया गया तथा उसके पश्चात समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा संपूर्ण महाविद्यालय परिसर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण एवं नर्मदेश्वर जल परियोजना में स्वच्छता एवं साफ-सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में डॉ. पूजा ध्यानी द्वारा उत्तराखंड में महिलाओं की स्थिति पर व्याख्यान दिया गया। प्राध्यापक डॉक्टर पी. सी. मठपाल ने नारी सशक्तिकरण के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डालकर वह विभिन्न सामाजिक उदाहरण देते हुए व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन करते हुए NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अर्चना जोशी के द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभा करने आए समस्त क्षेत्रवासियों, महाविद्यालय स्टॉफ एवं समस्त छात्र-छात्राओं का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गौरव जोशी, डॉ. किरन जोशी द्वारा अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इस एक दिवसीय शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. डी. सी. पांडे, डॉ. पूजा ध्यानी, डॉ. पी. सी. मठपाल, डॉ. बुशरा मतीन, डॉ. दीपक दयाल, डॉ. कंचन जोशी, डॉ. सुधीर जोशी सहित समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारीयों एवं समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *