पुलिस थाना सल्ट ने नशे के जगह-जगह पोस्टर चस्पा कर किया जागरुक।
भिकियासैंण। पुलिस थाना सल्ट ने पोस्टर चस्पा कर नशे के दुष्परिणामों से जनमानस को जागरुक किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों, एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्त अभियान के तहत वृहद जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में नशा मुक्त अभियान के तहत जगह-जगह बैनर, पैम्फलेट, पोस्टर आदि चस्पा कर आम जनमानस को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करते हुए नशा न करने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही अल्मोड़ा पुलिस द्वारा नशे पर अंकुश लगाने के लिए जारी किए गए एएनटीएफ हेल्पलाईन नंबर 9410110928 का प्रचार-प्रसार किया गया। लोगों को प्रेरित किया गया कि यदि कोई नशा बेचता है तो उसकी सूचना तत्काल इस नंबर दे सकते है, आपकी पहचान पूर्ण रुप से गोपनीय रखी जाएगी।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








