राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल टैबलेट की गई वितरित।

भिकियासैंण। राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में आज कृमि दिवस मनाया गया। प्रभारी प्राचार्य की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अल्का कोली व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल टैबलेट वितरित की गई। कार्यक्रम छात्रों के स्वास्थ्य संरक्षण और पेट में कीड़े की रोकथाम हेतु आयोजित किया गया। डॉ. अल्का कोली ने बताया कि इस प्रकार की स्वास्थ्य जागरुकता गतिविधियाँ छात्रों के संपूर्ण विकास के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और टैबलेट वितरण का लाभ उठाया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *