नैनीताल में सियासी उथल-पुथल, मतदान के दौरान बढ़ा तनाव।

नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि उसके चार जिला पंचायत सदस्य मतदान से ठीक पहले अचानक लापता हो गए हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल के अनुसार, उन्हें आशंका है कि इन सदस्यों को जबरन ले जाया गया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें कुछ लोगों को कथित तौर पर सदस्यों को जबरन गाड़ी में बैठाते हुए देखा जा सकता है।

मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की है। फिलहाल, इस पूरे प्रकरण की आधिकारिक पुष्टि प्रशासन की ओर से नहीं हुई है, लेकिन चुनाव से पहले इस घटनाक्रम ने सियासी सरगर्मी को और तेज कर दिया है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *