भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर बामसेफ का क्लस्टर अधिवेशन BS-4 हुआ सम्पन्न।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर बामसेफ का क्लस्टर अधिवेशन BS-4 रविवार को शिल्पकार भवन भिकियासैंण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सुबह 9 बजे पथ संचलन और 10 बजे ध्वजारोहण से हुआ। मुख्य अतिथि के रुप में इंजीनियर अशोक कुमार अधिशासी अभियंता ने ध्वजारोहण कर अधिवेशन का उद्घाटन किया।

अधिवेशन दो सत्रों में हुआ संपन्न —
*प्रथम सत्र का विषय था- सम्पूर्ण राष्ट्रीयकरण के बिना राष्ट्र ब्राह्मणवाद का खोखला राष्ट्रवाद।
*द्वितीय सत्र का विषय था- पूंजीपतियों की गुलामी राष्ट्र को डुबोएगी, मूलनिवासी बहुजनों एक हो जाओ।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में डाॅ. ललित मोहन बेरी, डाॅ. जगदीश चंद्र, गौरी शंकर आर्पा, लक्ष्मी आर्य जिलाध्यक्ष बामसेफ रहे। प्रमुख वक्ताओं में दिनेश टम्टा, राज्य प्रशिक्षण सचिव बामसेफ उत्तराखंड, डॉ. ललित मोहन बेरी हल्द्वानी, प्रधानाचार्य बी. आर. भारती, पनी राम आर्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य बामसेफ अल्मोड़ा रहे।
इस मौके पर रमेश चौधरी, शिवेन्द्र कुमार, भगीरथ चौधरी, नरेश चन्द्र शिल्पकार, ललित प्रशाद, रामी राम, इन्द्र लाल, आनंद प्रकाश, हरीश चन्द्र, सुरेश चंद्र, बसन्त चौधरी, धनी राम टम्टा, नीमा आर्या, चम्पा देवी,अनिल टम्टा, नीलम टम्टा, तुला राम, इन्दू लाल, प्यारे लाल, रमेश राम, नवीन चंद्र, सुरेन्द्र कुमार, भूवन चन्द्र, धनी राम, शुचि गिरी, राजेन्द्र कुमार, गणेश आर्या आदि थे। संचालन नन्द किशोर ने किया।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल














