नंदा देवी महोत्सव के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए नैनीताल पुलिस अलर्ट।

डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड टीमों की लगातार चैकिंग जारी।

ड्रोन के माध्यम से भी की जा रही है सतत निगरानी।

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल निर्देशन में नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट मोड में है।

पुलिस की बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड टीमों द्वारा सरोवर नगरी के सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, पार्कों व बाज़ार क्षेत्रों में लगातार गहन चैकिंग की जा रही है।

इसके साथ ही, सीसीटीवी सर्विलांस और ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीमें संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग/फ्रिस्किंग कर रही हैं तथा यात्रियों, स्थानीय नागरिकों व दुकानदारों को जागरूक किया जा रहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की जानकारी तुरंत 112, मेला कंट्रोल रुम या पुलिस कंट्रोल रुम पर दें।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *