थाना भवाली क्षेत्र : छड़ा–नावली मार्ग पर भारी वर्षा से सड़क अवरुद्ध।
भवाली (नैनीताल)। लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते थाना भवाली क्षेत्र अंतर्गत छड़ा और नावली के बीच सड़क पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इस कारण मार्ग आंशिक रुप से बाधित हो गया है। स्थिति को सामान्य बनाने के लिए प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन की मदद से सड़क को सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस की व्यवस्था :
नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर है और संवेदनशील स्थानों पर तैनात है, ताकि यात्रियों को हर संभव मदद समय पर उपलब्ध कराई जा सके।

आपातकालीन नंबर : 112
नैनीताल पुलिस कंट्रोल रुम : 9411112979
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल














