कलश यात्रा के साथ महाकाल मूर्ति स्थल भरसोली देघाट में श्री लिंग पुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। महाकाल सेवा समिति भरसोली द्वारा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु श्री लिंग पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आज स्थानीय महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा के साथ कलश यात्रा हुई।

मुख्य यजमान हीरा सिंह बंगारी व उनकी धर्मपत्नी किरन देवी बंगारी द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। कथा व्यास नन्दा बल्लभ पन्त द्वारा भगवान शिव के विभिन्न रुपों का विस्तृत गुणगान किया गया। महिलाओं द्वारा शांय को भजन कीर्तन गाए गए।

सहयोगकर्ता के रुप में ग्राम प्रधान भरसोली मीनाक्षी देवी बंगारी, कैलाश ढौंडियाल, महेन्द्र सिंह बंगारी, गणेश चन्द्र भिरकनी, बचें सिंह बंगारी, भैरव गिरी महाराज, गोपाल सिंह मैठानी, प्रयाग दत्त ढौंडियाल आदि मौजूद रहे।

समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह डंगवाल द्वारा सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण हेतु पहुंचने का अनुरोध किया गया।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *