डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्याल भिकियासैंण में रोवर्स-रेंजर्स इकाई के तत्वाधान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस।
भिकियासैंण। डाॅ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में रोवर्स-रेंजर्स इकाई के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया।
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर विषय डिजिटल युग में साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल साक्षरता विषय पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में हर्षिता पांडे बी. ए. तृतीय सेमेस्टर में प्रथम स्थान, रश्मि भंडारी बी. ए. तृतीय सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान एवं सुषमा बी. ए. प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निर्णायक मंडल में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. दीपा लोहनी असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास एवं डॉ. दिनेश कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान रहे।
कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का संचालन रेंजर्स प्रभारी डॉ. इला बिष्ट द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी, रोवर्स-रेंजर्स एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल






















