एबीवीपी मानिला की नगर मंत्री बनी बबीता बसनाल।

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रानीखेत के मानिला नगर की नवीन नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कार्यक्रम में गीतांशु जोशी व राहुल बिष्ट द्वारा नवीन कार्यकर्ताओं की घोषणा की गई एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

घोषित नगर कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया —

● नगर मंत्री – बबीता बसनाल
● नगर सहमंत्री – उषा
● नगर संयोजक S.F.S. – संतोषी भट्ट
● नगर सह संयोजक S.F.S. – मेघना
● नगर संयोजक S.F.D. – पंकज सिंह
● नगर सह संयोजक S.F.D – गौरव खतवाल
● नगर संयोजक राष्ट्रीय कला मंच – हंसी
● सह संयोजक राष्ट्रीय कला मंच – जानकी
● नगर संयोजक खेलो भारत – सौरभ रावत
● नगर सह संयोजक खेलो भारत – गौरव कुमार
● सोशल मीडिया संयोजक – हिमांशी
● सोशल मीडिया सह संयोजक – लक्ष्मी
● नगर कार्यकारिणी सदस्य – मीनू, खुशबू

कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री एबीवीपी रानीखेत गीतांशु जोशी, प्रांत सह संयोजक खेलो भारत राहुल बिष्ट द्वारा छात्रों को संगठन की रीति-नीति व इतिहास से अवगत कराया गया। साथ ही सभी नवदायित्ववान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी गई।

कार्यक्रम में रवि जिला सह संयोजक विश्व हिन्दू परिषद एवं सूरज प्रखंड उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद शामिल रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *