सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” शिविर हुआ आयोजित।
भिकियासैंण/स्याल्दे। 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक लगने वाला “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान पखवाड़ा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में शुक्रवार को विशेष शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख स्याल्दे मथुरा दत्त, सीएमओ नवीन चन्द्र तिवारी अल्मोड़ा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष स्याल्दे कुंदन लाल, पूरन रजवार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विशेषज्ञ डाॅक्टरों द्वारा लगभग 300 मरीजों का स्वास्थ परीक्षण कर नि:शुल्क दवाईयां दी गई। इसके अलावा 41 दिव्यांग प्रमाण पत्र दिए गए। वहीं जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र अल्मोड़ा ने 09 दिव्यांगों को सहायक उपकरण, 03 दिव्यांगों को छड़ी व 06 दिव्यांगों को कान की मशीने दी गई।
इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी देघाट डाॅ. एस. के. विश्वास, एडीओ समाज कल्याण अधिकारी तारा सिंह, सम्बन्धित अधिकारी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल








