बनभूलपुरा पुलिस ने अवैध सट्टे के कारोबार में लिप्त एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, सट्टा पर्ची व ₹1,460/- नगद बरामद।

हल्द्वानी (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जनपद में अवैध रुप से सट्टा/जुआ संचालन पर प्रभावी रोकथाम लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

इन्हीं निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान दिनांक 17 जनवरी 2026 को मो. शकील पुत्र स्व. अब्दुल वाहिद, उम्र 50 वर्ष, निवासी नई बस्ती (ताज मस्जिद के पीछे), थाना बनभूलपुरा को अवैध सट्टा संचालन करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता तथा ₹1,460/- नगद बरामद किए गए।

उक्त संबंध में थाना बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 14/26, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम में:
● कांस्टेबल नरेन्द्र गिरी
● कांस्टेबल शिवम कुमार शामिल रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *