पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत की माता का निधन, सोमवार को होगी अंत्येष्टि।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह रावत की माता का निधन हो गया है। रणजीत सिंह रावत रावत द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की गई जानकारी के अनुसार उनकी माता झुपुली देवी (उम्र 86 वर्ष) का आज रविवार को उपचार के दौरान केवीआर हॉस्पिटल, काशीपुर में निधन हो गया।

उनकी अंतिम यात्रा कल सोमवार, 19 जनवरी 2026 को पैतृक निवास सल्ट के डंगुला से नेड़ घाट तक निकाली जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत की माता के निधन पर विभिन्न राजनीतिक संगठनों एवं क्षेत्रीय लोगों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की गई है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *