SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की पहल पर पुलिस व प्रेस एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन।

आम्रपाली क्रिकेट मैदान में खेले गए मुकाबले में पुलिस एकादश का दबदबा, 39 रनों से मिली जीत।

पुलिस कप्तान की कप्तानी पारी — शुरुआती झटकों के बाद संभलकर बनाए शानदार 45 रन।

हल्द्वानी (नैनीताल)। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की पहल पर पुलिस एवं पत्रकारों के बीच आपसी सद्भाव, सहयोग एवं मैत्री भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज रविवार को पुलिस तथा प्रेस एकादश के बीच आम्रपाली क्रिकेट मैदान में एक सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

पुलिस एकादश का नेतृत्व SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा किया गया, जबकि प्रेस एकादश की कप्तानी संतोष जोशी ने की।

पुलिस एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पुलिस टीम की ओर से थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी एवं SOG प्रभारी राजेश जोशी ने पारी की शुरुआत की। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कप्तानी पारी खेलते हुए एक छोर संभाले रखा और 45 रनों की शानदार पारी खेली। उनके सान्निध्य में अन्य बल्लेबाजों ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 163 रनों का लक्ष्य प्रेस एकादश के सामने रखा।
प्रेस एकादश की ओर से हर्ष एवं नवनीत सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 02–02 विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रेस एकादश की ओर से पंकज पांडे एवं नवनीत बिष्ट ने पारी की शुरुआत की। पुलिस एकादश की कसी हुई गेंदबाजी के सामने प्रेस टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही। कड़े मुकाबले में संघर्ष करते हुए प्रेस एकादश 123 रन ही बना सकी और उसे 39 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
प्रेस एकादश की ओर से नवनीत बिष्ट ने सर्वाधिक 23 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

पुलिस एकादश की ओर से योगेश ने 03 विकेट, जबकि क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल ने 02 विकेट अपने नाम किए। पुलिस एकादश ने मुकाबला 39 रनों से जीत लिया।

दोनों टीमों ने खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और आपसी सद्भाव, सहयोग एवं विश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया।

मैच के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान ने भी दर्शक दीर्घा की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार-जीत खेल के दो पहलू हैं, जो हमारे लिए ज्यादा मायने नहीं रखते, बल्कि इस खेल से आपसी संबंध और विश्वास और अधिक मजबूत हुए हैं। भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रहेंगी।

पुलिस एकादश:
SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. (C/WC), SP डॉ. जगदीश चंद्रा (VC), SP मनोज कत्याल, CO सिटी अमित कुमार, CO रामनगर सुमित पांडे, CO नैनीताल रविकांत सेमवाल, निरीक्षक विजय मेहता, थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी, SOG प्रभारी राजेश जोशी, थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर जगदीप नेगी, का. सुनील टम्टा, का. योगेश गोस्वामी शामिल रहे।

प्रेस एकादश:
संतोष जोशी (C), रघुवेंद्र शुक्ला, कमल जगाती, नवनीत बिष्ट, जीवन राज, अंकित शाह, गोपाल, हर्ष रावत, पवन कुंवर, योगेश शर्मा, प्रमोद डालाकोटी, चंद्र प्रकाश शामिल रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *