दूरस्थ क्षेत्र गुमटी में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर हुआ आयोजित।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे के दूरस्थ क्षेत्र गुमटी स्थित इंटर कॉलेज चित्रकूट में जीआर चैरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट, स्याल्दे की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर के दौरान ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, बीपी एवं शुगर की जाँच के साथ-साथ निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में सभी प्रकार की नि:शुल्क रक्त एवं अन्य चिकित्सकीय जाँचे की गई, जिनमें लिवर जाँच, किडनी जाँच, सामान्य रक्त जाँच, हृदय जाँच, थायराइड जाँच, गठिया जाँच, एचबीए1सी, विटामिन बी-12, विटामिन डी एवं सीआरपी जैसी जाँचे शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त ईसीजी एवं डिजिटल एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

शिविर के दौरान जरुरतमंदों को नजदीक का चश्मा भी निःशुल्क वितरित किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण वेदांता अस्पताल, काशीपुर की चिकित्सकीय टीम द्वारा किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सनवाल ने बताया कि स्याल्दे विकासखंड के अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों सहित अन्य दूरस्थ इलाकों में भी ट्रस्ट द्वारा निरंतर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने शिविर के समापन पर क्षेत्र के लोगों से ट्रस्ट से जुड़कर जनसेवा में सहयोग करने का आह्वान किया।

शिविर को सफल बनाने में जिला पंचायत सदस्य नैल किशोर बवाड़ी, अतुल मोदी, प्रमोद चौधरी, करन जीना, जय सिंह, भुवन चतुर्वेदी, आनंद सिंह, सुनीता देवी, हिम्मत सिंह रावत, मंजू देवी, राजेंद्र नेगी, बलवंत सिंह सहित अनेक स्थानीय लोगों का सहयोग रहा।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *