देघाट में शादीशुदा महिला बच्चे संग लापता, गुमशुदगी के बाद दर्ज हुई एफआईआर।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। देघाट क्षेत्र के सुरमोली ग्राम सभा की 27 वर्षीय एक शादीशुदा महिला अपने 07 साल के बच्चे को लेकर प्रेमी संग फरार हो गई है, जिसकी गुमशुदगी थाना देघाट में दर्ज कर दी गई है।

सुरमोली गाँव के सामाजिक कार्यकर्ता कुशलानन्द दुर्गापाल ने बताया कि उक्त महिला सुरमोली ग्राम सभा की रहने वाली है। महिला बीते 05 मार्च को अपने 07 वर्षीय बच्चे को लेकर प्रेमी संग भाग गई है, जिसकी सूचना देघाट थाने में दर्ज की गई थी। अभी तक कोई सुराग नहीं मिलने से महिला के पति तारा चन्द्र व परिवार वालों ने मामला दर्ज कर दिया है। तारा चन्द्र का कहना है कि गाँव का ही अज्ञात व्यक्ति उनकी पत्नी को प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया है।

वहीं थाना प्रभारी देघाट आर. गोला ने बताया कि इस मामले में पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई गई थी, अब एफआईआर दर्ज कर दी गई है। इस मामले में विभाग कार्रवाई में जुट गया है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *