सल्ट क्षेत्र में अमर शहीदों की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित, दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड सल्ट के दूरस्थ क्षेत्र कलझीपा रजवार में देश के अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अमर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तराखंड जनकल्याण समिति के संयोजक सुनील टम्टा ने कहा कि शहीदों के सपनों के भारत में समानता, स्वतंत्रता, न्याय, समान कार्य के लिए समान वेतन, महिलाओं के समान अधिकार, निजीकरण का विरोध और अन्याय के खिलाफ इंकलाब जरुरी है, जो सामाजिक जागरुकता से स्थापित होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान भावना देवी ने की, जबकि संचालन भगत सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों की वाहवाही लूटी।
इस मौके पर प्रधान कैलाश सिंह, सुनीता देवी, ललित मोहन, तुलसी राम (सामाजिक कार्यकर्ता), प्रताप सिंह, मंगल सिंह, सुमन देवी (सरपंच), प्रेम सिंह, सत्यपाल, सुर सिंह भंडारी, आनन्द प्रकाश, आनंद राम, भगत सिंह, हिम्मत सिंह, बीना देवी, माया देवी, मोहनी, सीमा देवी, लक्ष्मी देवी, लीला देवी, कुंवरी देवी, कविता, हीरा सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










