नौरड़ पुल के पास टूटी पुलिया से बढ़ी परेशानी, एक माह से बाधित है भिकियासैंण-बासोट मोटर मार्ग।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण-बासोट मोटर मार्ग पर नौरड़ पुल के पास टूटी पुलिया क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। बताया जा रहा है कि पिछले एक माह से सड़क के बीचों-बीच पुलिया टूटने के कारण गहरा गड्ढा बना हुआ है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना कई वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के चलते दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। बावजूद इसके, संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
लोगों ने आरोप लगाया है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इस गंभीर समस्या को लेकर मौन बना हुआ है, जिससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने जल्द से जल्द पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु रुप से हो सके और किसी अनहोनी से बचा जा सके।



