ट्रेडिंग स्कैम्स के खिलाफ सागर रावत की पहल, हल्द्वानी में ‘ट्रेडर्स एंड इन्वेस्टर्स मीट 2026’ आयोजित।

हल्द्वानी (नैनीताल)। उत्तराखंड के उभरते युवा उद्यमी और ‘मार्केटिंग माफिया’ के संस्थापक सागर रावत ने निवेश के नाम पर हो रही धोखाधड़ी के खिलाफ एक निर्णायक मुहिम का आगाज किया है। शनिवार को हल्द्वानी के एक प्रीमियम रिसॉर्ट में आयोजित “ट्रेडर्स एंड इन्वेस्टर्स मीट 2026” के माध्यम से राज्य में पहली बार वित्तीय जागरुकता का एक बड़ा मंच सजाया गया।

जेनज़ेडचैट (GenzChat) और एफएक्सस्पेड (FXSpade) जैसे सफल स्टार्टअप्स के सूत्रधार सागर रावत ने मुख्य वक्ता के रुप में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज सोशल मीडिया के दौर में “क्विक मनी” (जल्द पैसा कमाने) के झांसे में आकर युवा वर्ग फर्जी कोर्सेज और अनवेरिफाइड मेंटर्स का शिकार हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ट्रेडिंग कोई जुआ नहीं, बल्कि एक गंभीर व्यवसाय है, जिसे बिना उचित ज्ञान और कोच की सत्यता जाँचे बिना शुरु करना आत्मघाती हो सकता है।

राज्य के व्यापारिक जगत में इस आयोजन को एक मील का पत्थर माना जा रहा है। यह उत्तराखंड के इतिहास में इस तरह का पहला इवेंट है, जिसका पूरा फोकस केवल व्यापार नहीं, बल्कि ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स को जागरुक करने पर केंद्रित है। इस एक्सक्लूसिव मीट में क्षेत्र के चुनिंदा और प्रभावशाली व्यावसायिक विशेषज्ञों ने शिरकत की।

इवेंट के दौरान सागर रावत ने साझा किया कि वित्तीय साक्षरता ही स्कैम्स से बचने का सबसे सशक्त हथियार है। उनकी इस पहल की व्यापार जगत के दिग्गजों ने सराहना की है। जानकारों का मानना है कि सागर रावत द्वारा स्थापित यह बेंचमार्क राज्य में एक पारदर्शी और एथिकल (नैतिक) ट्रेडिंग कल्चर को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित होगा।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *