भिकियासैंण में बाबा साहेब की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, ‘आखरशाला’ पुस्तकालय का शुभारंभ।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत भिकियासैंण में स्थित शिल्पकार भवन में भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती शिल्पकार सेवा समिति भिकियासैंण द्वारा धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में माननीय विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैलवाल के प्रतिनिधि के रुप में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम रावत, समिति के संरक्षक भगीरथ चौधरी, बी.आर. भारती, डॉ. एस.आर. चंद्रा, रमेश चौधरी, गौरी शंकर, वंशीधर, देवेन्द्र कुमार, हेमन्त कुमार, एन.आर. आर्या आदि ने बाबा साहेब के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा सभी अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन गौरी शंकर एवं अध्यक्षता भगीरथ चौधरी ने की।
मुख्य अतिथि के रुप में विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैलवाल के प्रतिनिधि प्रेम रावत ने बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेकर उसे अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। समिति की मांग पर शिल्पकार भवन के लिए टिनसेट व सौंदर्यीकरण हेतु 2,50,000/- रुपये की घोषणा की गई।
वहीं संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पन्त ने दूरभाष के माध्यम से शिल्पकार भवन के निर्माण के लिए सरकार से यथासंभव सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।
जयंती समारोह में सरस्वती शिशु मंदिर भिकियासैंण के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। वहीं साहित्यकार एवं कवि कृपाल सिंह शीला ने बाबा साहेब के जीवन पर गीत प्रस्तुत कर सभी की सराहना प्राप्त की। इस अवसर पर सभी बच्चों को उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया।
विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और योगदान को याद किया तथा सभी से शिक्षित, संगठित और संघर्ष करने का आह्वान किया।
इस दौरान वंशीधर, एडवोकेट भोले शंकर, शिवेंद्र कुमार, खुशाल राम, बलवंत राम, हेमन्त कुमार, नारायण राम, कृपाल सिंह शीला, बी.आर. भारती, दीपा गोस्वामी आदि ने बाबा साहेब के जीवन, विचारों और उनके योगदान पर विस्तृत जानकारी साझा की।
इसी क्रम में बुरांश सपोर्टिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा “आखरशाला” नाम से एक पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। संस्था के संयोजक हेमन्त कुमार ने बताया कि यह पुस्तकालय क्षेत्र में शैक्षणिक गतिविधियों के उन्नयन के उद्देश्य से खोला गया है, जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
इस मौके पर डॉ. कुमार सिंह, जमन राम, चम्पा देवी, कमला देवी, बबीता पांडे, भूवन चन्द्र जोशी, कृपाल राम, भूवन चन्द्र, प्रकाश चंद्र, कैलाश चन्द्र, भूपेश टम्टा, चन्द्र प्रकाश चौधरी, मोहन राम, भागीरथी देवी, गंगा देवी, देवेन्द्र कुमार, कला देवी, पना देवी, हेमा देवी, पुष्पा देवी, आरती देवी, आनन्दी देवी, लीला देवी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस चौकी कर्मियों का पूरे दिन योगदान रहा।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










