युवाओं में नशे का जहर घोलने वालों पर कप्तान मंजूनाथ टी.सी. का ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कड़ा वार, स्मैक के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार।

SOG व हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता, 66 लाख 30 हजार की 221 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार।

इसके अतिरिक्त हल्द्वानी व बनभूलपुरा में भी 02 स्मैक तस्करों की हुई गिरफ्तारी।

हल्द्वानी (नैनीताल)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नैनीताल पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशों पर संपूर्ण जिले में “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्रा व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण में दिनांक 14 अप्रैल 2026 को प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता कोतवाली हल्द्वानी व एसओजी प्रभारी राजेश जोशी की संयुक्त टीम ने चैकिंग के दौरान चौकी भोटिया पड़ाव क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति को संदिग्ध प्रतीत होने पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक व अन्य सामग्री बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त विजय सिंह नेगी के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर न. 125/26, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
विजय सिंह नेगी पुत्र स्वर्गीय राम सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम बैड़ा, थाना द्वाराहाट, जिला अल्मोड़ा, हाल निवासी गंगा कॉलोनी, गुलाटी चिकन वाली गली, थाना हल्द्वानी, नैनीताल

आपराधिक इतिहास:
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व निम्न अभियोग पंजीकृत हैं –
● कोतवाली मुखानी- FIR NO. 110/2023 धारा 8/21
● कोतवाली हल्द्वानी- FIR NO. 498/2023 धारा 8/21

बरामदगी का विवरण:
स्मैक- 221 ग्राम, कीमत लगभग 66,30,000/- रुपये
नगदी- ₹14,520/- (मादक पदार्थों की बिक्री से प्राप्त)
उपकरण- 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं 01 मोबाइल फोन

एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 1,500/- रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

पुलिस टीम में:
● उ.नि. कृपाल सिंह
● हे.कानि. त्रिलोक सिंह रौतेला, एसओजी
● हे.कानि. कुन्दन सिंह कठायत, एसओजी
● कानि. भानु प्रताप औली, एसओजी
● कानि. अशोक सिंह रावत, एसओजी
● कानि. भूपेन्द्र सिंह जेष्ठा, एसओजी
● म.कानि. भावना जोशी, कोतवाली हल्द्वानी शामिल रहे।

एसएसपी नैनीताल का संदेश-
नैनीताल पुलिस युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति पर काम कर रही है। यह अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

मामला – 2
कोतवाली हल्द्वानी में 4.18 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार:
दिनांक 14 अप्रैल 2026 को चौकी राजपुरा क्षेत्रान्तर्गत घटनास्थल गोला गेट राजपुरा के अंदर चैकिंग के दौरान उ.नि0 कृष्ण गिरी मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गुलशन पुत्र स्व. छुट्टन निवासी राजपुरा, वार्ड नं. 13, कोतवाली हल्द्वानी उम्र 28 वर्ष के कब्जे से 4.18 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त को गिरफ्तार कर उक्त मामले में कोतवाली हल्द्वानी में FIR No. 126/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम गुलशन उपरोक्त पंजीकृत किया गया है।

मामला – 03
कोतवाली बनभूलपुरा में 11.72 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार:
दिनांक 14 अप्रैल 2026 को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त मेराज अली पुत्र मौ. हनीफ निवासी चोरगलिया रोड, लाइन नं. 18, वार्ड नं. 24, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल उम्र 45 वर्ष को 11.72 ग्राम स्मैक के साथ चोरगलिया रोड से गिरफ्तार किया गया जिसके आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा FIR No. 64/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास निम्नवत है –
● मु.अ.सं. 278/19 धारा 8/21 NDPS ACT
● मु.अ.सं. 346/20 धारा 8/21 NDPS ACT
● मु.अ.सं. 62/23 धारा 380/41 भादवि
● मु.अ.सं. 200/24 धारा 8/21 NDPS ACT
● मु.अ.सं. 017/25 धारा 8/21 NDPS ACT

पुलिस टीम में:
● उ.नि. मनोज यादव
● का. इन्दर सिंह
● का. सुनील कुमार
● का. सुच्चा सिंह शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *