सैनिक संगठन भिकियासैंण द्वारा सामूहिक पाठ एवं भव्य भंडारे का आयोजन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सैनिक संगठन भिकियासैंण द्वारा आराध्य ईष्ट देव चमड़खान गोलू देवता मंदिर में सामूहिक पाठ और भभ्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैनिक संगठन भिकियासैंण के सभी सदस्य परिवार सहित शामिल हुए। सभी ने मिलकर भजन-कीर्तन किया और जोड़ो के साथ इस आयोजन को और भी भव्य बनाया।

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विजय मनराल द्वारा पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निवारण के लिए एक कैम्प लगाकर सहायता प्रदान की गई। सैनिक संगठन भिकियासैंण के अध्यक्ष आनन्द सिंह कड़ाकोटी ने बताया कि इस प्रभु कार्य से संगठन के सभी सदस्य अत्यंत उत्साहित थे।

कार्यक्रम में संरक्षक कैप्टन राजे सिंह बिष्ट, कैप्टन जसवंत सिंह, कै. राजे सिंह रावत, कैप्टन गोपाल सिंह, कैप्टन कुबेर सिंह, खुशाल सिंह नेगी, सुबेदार मेजर हिम्मत सिंह अधिकारी, मोहन सिंह आदि लोग भी शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *