भिकियासैंण तहसील में प्रशासनिक फेरबदल, रवि शाह का स्थानांतरण, बरखा जलाल ने संभाला कार्यभार।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। वर्तमान तहसीलदार भिकियासैंण रवि शाह का स्थानांतरण तहसील जैती, जिला अल्मोड़ा कर दिया गया है। वहीं तहसीलदार जैती/भनोली के पद पर कार्यरत बरखा जलाल को भिकियासैंण का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है। पूर्व में रहे तहसीलदार रवि शाह को सभी स्टाफ ने भावभीनी विदाई दी। उनके कार्यकाल की क्षेत्रीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने खूब सराहना की।
नव नियुक्त तहसीलदार बरखा जलाल ने भिकियासैंण पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय के कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील में आने वाले आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस प्रशासनिक फेरबदल से क्षेत्र में नई कार्यशैली और बेहतर व्यवस्था की उम्मीद जताई जा रही है।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










