द्वाराहाट क्षेत्र पंचायत की समस्याओं पर समीक्षा बैठक, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। क्षेत्र पंचायत द्वाराहाट की समस्याओं के निराकरण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विभागवार शिकायतों के समाधान की समीक्षा की गई।

क्षेत्र पंचायत द्वाराहाट की पूर्व में आयोजित बैठक में प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में विभागवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त शिकायतों की स्थिति का एक-एक कर अवलोकन करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में विशेष रुप से स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, पूर्ति विभाग, ग्राम्य विकास तथा समाज कल्याण विभाग से संबंधित शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र पंचायत स्तर पर उठाई गई समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई जाने वाली समस्याओं पर सक्रिय होकर कार्य करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक प्रकरण की अद्यतन स्थिति सुनिश्चित करें।

बैठक में ब्लॉक प्रमुख द्वाराहाट आरती किरौला सहित स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, पूर्ति, समाज कल्याण एवं अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *