सीओ रानीखेत ने थाना सल्ट में जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याएं।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। थाना सल्ट में सीओ रानीखेत ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा थाने में दाखिल व सीज वाहनों की नीलामी संपन्न कराई गई।
सीओ रानीखेत भावना कैंथोला द्वारा थाना सल्ट में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के व्यापार मंडल, सीएलजी सदस्यों व विभिन्न ग्रामों से पहुंचे गणमान्य लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनकी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त सीओ द्वारा थाना सल्ट परिसर में उपजिलाधिकारी सल्ट रिंकू बिष्ट व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रामनगर के समक्ष थाना में विभिन्न मामलों में दाखिल व सीज वाहनों की नियमानुसार नीलामी प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई। इस दौरान कुल 05 मोटरसाइकिलों की पारदर्शी तरीके से नीलामी की गई।
इस दौरान थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










