देघाट में सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण, क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ।
स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे के देघाट में विधायक सल्ट महेश जीना द्वारा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को गति देने हेतु निम्न सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इन योजनाओं के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ बाढ़ से सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है —
■ रु. 114.83 लाख की लागत से देघाट नहर के जीर्णोद्धार की परियोजना
■ रु. 25 लाख की लागत से स्याल्दे नहर में क्षतिग्रस्त एक्वाडेक्ट का निर्माण कार्य
■ रु. 15 लाख की लागत से तामाढोन नहर का जीर्णोद्धार
■ रु. 13 लाख की लागत से देघाट में पुल के समीप शंकर पपनौई के घर को विनोद नदी की बाढ़ से सुरक्षा प्रदान करने हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष स्याल्दे कुंदनलाल, बालादत्त शर्म, अशोक तिवारी, हरीश मनराल, भुवान गिरी, नरेंद्र बिष्ट, रजनी पपनौई, भगत सिंह, खीम सिंह रावत सहित अनेक गणमान्य लोग व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










