उत्तराखंड बोर्ड परिणाम घोषित, हाईस्कूल में 92.10% व इंटरमीडिएट में 85.11% रहा रिजल्ट।
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम आज शनिवार को घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं का परीक्षाफल 92.10% रहा, जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 85.11% दर्ज किया गया।
हाईस्कूल में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर की गीतका पंत और भानजुराम इंटर कॉलेज, उधम सिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रुप से 500 में से 490 अंक प्राप्त कर प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










