खैरना आत्महत्या मामला: सीसीटीवी फुटेज से बदली कहानी, पुलिस पर लगाए आरोप गलत साबित।
खैरना (अल्मोड़ा)। खैरना क्षेत्र में हुई आत्महत्या की घटना को लेकर पुलिस के विरुद्ध लगाए जा रहे आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं पाए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद उसका ₹250/- का चालान किया गया। आगे की प्रक्रिया में परिजनों और दोस्तों को सूचित कर उसे सुरक्षित रुप से उनके सुपुर्द कर दिया गया।
सीसीटीवी फुटेज में युवक अपने दोस्तों और परिजनों के साथ शराब भट्टी में शराब लेते हुए, भुगतान करते हुए तथा देर रात तक मौज-मस्ती करते हुए स्पष्ट रुप से दिखाई दे रहा है।
इससे स्पष्ट होता है कि पुलिस द्वारा किसी प्रकार की प्रताड़ना नहीं की गई है और सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही खबरें भ्रामक हैं।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि बिना सत्यता की पुष्टि किए किसी भी प्रकार की खबरें साझा न करें।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










