देघाट पुलिस ने चाय की दुकान पर अवैध शराब परोसते दुकानदार को किया गिरफ्तार।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। चाय की दुकान में शराब परोस रहे एक दुकानदार को देघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन के तहत लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सभी थाना/चौकी प्रभारियों को ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर अवैध रुप से स्मैक, गांजा, चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबंस सिंह के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान महर गाँव स्थित एक चाय की दुकान पर अवैध रुप से शराब बेचते और पिलाते हुए दुकानदार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 03 बोतल मैकडवल व्हिस्की, 14 पव्वे अंग्रेजी शराब तथा शराब पिलाने में उपयोग होने वाला 01 प्लास्टिक जग और 02 डिस्पोजल गिलास बरामद किए। इस संबंध में दुकानदार बहादुर सिंह के विरुद्ध थाना देघाट में एफआईआर संख्या-04/26, धारा 60/21 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त –
बहादुर सिंह पुत्र गोपाल सिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम महर गाँव, पोस्ट रिखोन, थाना देघाट, जिला अल्मोड़ा

पुलिस टीम में –
● अपर उपनिरीक्षक राजवीर सिंह
● कांस्टेबल उपेंद्र सिंह
● कांस्टेबल नीरज बिष्ट शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *