राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी में बीएससी विद्यार्थियों हेतु वर्चुअल लैब कार्यशाला आयोजित।

हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, किशनपुर, गौलापार में प्राचार्य महोदय के निर्देशन एवं प्रभारी प्राचार्य प्रो. कैलाश कालोनी की अध्यक्षता में भौतिक विज्ञान विभाग एवं वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा बीएससी विद्यार्थियों के लिए वर्चुअल लैब कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में विद्यार्थियों का वर्चुअल लैब प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण कराया गया। इसके पश्चात सभी छात्र-छात्राओं को वर्चुअल लैब पोर्टल पर व्यक्तिगत प्रशिक्षण नोडल समन्वयक एवं भौतिक विज्ञान विभाग संयोजक डॉ. कंचन जोशी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग संयोजक डॉ. भारती द्वारा आईआईटी बॉम्बे वर्चुअल लैब के माध्यम से प्रदान किया गया।

विद्यार्थियों के प्रशिक्षण के दौरान भौतिक विज्ञान विभाग में बेसिक इलेक्ट्रॉनिक्स लैब के अंतर्गत वीआई कैरेक्टरिस्टिक्स ऑफ डायोड, बीजेटी कॉमन बेस एवं कॉमन एमिटर कैरेक्टरिस्टिक्स आदि प्रायोगिक कार्य कराए गए। वहीं वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा बायोकेमिस्ट्री वर्चुअल लैब के अंतर्गत क्वालिटेटिव एनालिसिस ऑफ अमीनो एसिड्स एंड कार्बोहाइड्रेट्स का व्यक्तिगत प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला का समापन विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता एवं संवाद के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. भारती बहुगुणा, डॉ. प्रकाश चंद्र मठपाल, डॉ. दीपक दयाल, डॉ. रीमा आर्या, डॉ. सुरेश चंद्र जोशी, डॉ. गौरव जोशी समेत सभी कार्मिक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *