महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी स्याल्दे की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष सुंदर सिंह नेगी की अध्यक्षता में गोलधार डाक बंगला स्याल्दे में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश में चल रही एसआईआर पर चर्चा की गई तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर तैयारियां मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में कहा गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर अंतिम छोर के कार्यकर्ता से संपर्क कर चुनाव की तैयारियों को धार देंगे। इस दौरान लगातार बढ़ती महंगाई एवं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया गया।

कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का आह्वान किया तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सरकार को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लिया। बैठक के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चम्पानगर चौराहे पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया तो कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता के हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुंदर सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष कुंवर सिंह कठैत, ग्राम प्रधान महेश नेगी, गौरव कुमार, भगत सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनन्द सिंह, बीर सिंह, श्याम सुंदर, उम्मेद सिंह, न्याय पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह बिष्ट, इन्द्र रजवार, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश कोहली, महिला कांग्रेस विधानसभा अध्यक्षा दुर्गा बंगारी, दिनेश कोहली, गौरव कुमार, त्रिलोक सिंह, मनोज रजवार, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, चन्द्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *