साहित्य अकादमी में सम्मानित हुए साहित्यकार कृपाल सिंह शीला।

अल्मोड़ा। हिमालय विरासत ट्रस्ट, उत्तराखंड के आयोजन में “डॉ. निशंक का रचना संसार” रविवारीय कहानी वार्ता के अनवरत तीन वर्षों एवं 150 सप्ताह पूर्ण होने के अवसर पर साहित्य अकादमी, नई दिल्ली में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कहानियों की समीक्षा में मुख्य वक्ता, वक्ता एवं संचालन में सहयोग देने वाले साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह में साहित्यकार कृपाल सिंह शीला को भी मंचस्थ मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, पद्मश्री प्रो. चक्रधर, प्रो. के.जी. सुरेश, प्रो. वरुण गुलाटी तथा हिमालय ट्रस्ट की अध्यक्ष आश्ना कंडियाल नेगी मौजूद रहे।

सम्मान समारोह में देशभर से करीब 150 से अधिक साहित्यकारों को सम्मानित किया गया, जबकि 200 से अधिक साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *