ग्राम सभा कनगड़ी सहित नगर पंचायत भिकियासैंण के आस-पास जंगल में लगी आग, प्रशासन अलर्ट।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील भिकियासैंण अंतर्गत ग्राम सभा कनगड़ी व भिकियासैंण के आस-पास के जंगल क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। भिकियासैंण स्थित नायब तहसीलदार कार्यालय द्वारा इस संबंध में सल्ट थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कनगड़ी की ग्राम प्रधान मीनाक्षी द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया कि गुरुवार को जंगल क्षेत्र में अचानक आग लग गई, जो धीरे-धीरे फैलती जा रही है। आग से जंगल, वन्यजीवों तथा आस-पास के ग्रामीण इलाकों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है।

नायब तहसीलदार कार्यालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागों और पुलिस प्रशासन से तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि आग पर जल्द नियंत्रण पाया जा सके, और किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके।

वहीं नगर पंचायत भिकियासैंण के आस-पास जंगलों में भी आग लगने का समाचार प्राप्त हुआ है, लेकिन प्रशासन आग लगाने वाले शातिर बदमाशों को नहीं पकड़ पा रहा है। आए दिन आग लगने से नगरवासियों व क्षेत्रवासियों को प्रदूषण का शिकार होना पड़ रहा है। स्वास रोगी व बच्चों को प्रदूषित हवा से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर मामले को लेकर वन विभाग को तुरंत आग लगाने वाले शातिर लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करनी चाहिए।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *