मंगरुखाल क्षेत्र के जंगलों में लगी आग, अज्ञात लोगों पर आगजनी का आरोप।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसीलदार कार्यालय स्याल्दे खुमाड़ द्वारा थानाध्यक्ष सल्ट को भेजे गए पत्र में मंगरुखाल क्षेत्र के जंगलों में लगी भीषण आग को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मंगरुखाल की ग्राम प्रधान इशु देवी द्वारा भेजे गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि दिनांक 20 मई 2026 को कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वन पंचायत एवं वन विभाग के जंगलों में आग लगा दी गई।
इस आग से मानव जीवन, वन्यजीव, पर्यावरण तथा आस-पास के खेतों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार स्याल्दे ने संबंधित प्रार्थना पत्र थानाध्यक्ष सल्ट को प्रेषित करते हुए अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।
प्रशासन द्वारा क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखी जा रही है तथा आग पर नियंत्रण के प्रयास जारी हैं।



