“ऑपरेशन प्रहार” के तहत IPL सट्टा गैंग का करोड़ों का खेल बेनकाब, 03 सटोरिये गिरफ्तार।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर एसओजी व मुखानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 06 मोबाइल, ₹51,100/- नकद व क्रेटा वाहन बरामद।
हल्द्वानी (नैनीताल)। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद व एसओजी की संयुक्त टीम ने IPL सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आज गुरुवार दिनांक 21 मई 2026 को पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने एस मोड़ के पास मधुबन कॉलोनी स्थित खाली प्लॉट से तीनों अभियुक्तों को IPL मैच में सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया। मौके से 06 मोबाइल फोन, एक रजिस्टर, एक पेन एवं ₹51,100/- नकद बरामद किए गए। साथ ही UP25EL4419 नंबर की क्रेटा कार को भी सीज किया गया।
तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मुखानी में FIR संख्या-62/26, धारा 13G Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभियुक्त प्रतिदिन लगभग 07 से 08 लाख रुपये तक का सट्टा संचालित करते थे तथा अब तक करीब ₹3 करोड़, 50 लाख तक का सट्टा खिलाया जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1- रवि गुप्ता उर्फ झबरा पुत्र स्व. धर्मपाल गुप्ता, उम्र 35 वर्ष, निवासी दुर्गा कॉलोनी, थाना बनभूलपुरा
2- रोहित गुप्ता पुत्र धर्मपाल गुप्ता, उम्र 22 वर्ष, निवासी दुर्गा कॉलोनी, थाना बनभूलपुरा
3- मोहित प्रसाद पुत्र राजेंद्र प्रसाद, उम्र 30 वर्ष, निवासी नारायण नगर विक्टोरिया नंबर-1, मुखानी
बरामदगी में:
● 06 मोबाइल फोन
● एक रजिस्टर व एक पेन
● ₹51,100/- नकद
● UP25EL4419 क्रेटा वाहन सीज
अपराधिक इतिहास:
अभियुक्त रवि गुप्ता के विरुद्ध निम्नलिखित अभियोग दर्ज हैं —
1- मु.अ.सं.-141/20 धारा-270 भादवि व 60/72 आबकारी अधिनियम, कोतवाली बनभूलपुरा
2- मु.अ.सं.-184/20 धारा-188/269/270 भादवि व 13G Act, कोतवाली बनभूलपुरा
3- मु.अ.सं.-437/20 धारा-8/20 NDPS Act, कोतवाली बनभूलपुरा
एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹2,000/- नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।
पुलिस टीम में:
● उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद
● हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत, एसओजी
● हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला, एसओजी
● कांस्टेबल अशोक रावत, एसओजी
● कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा, एसओजी
● कांस्टेबल भानु प्रताप ओली, एसओजी
● कांस्टेबल सुरेश देवड़ी
● कांस्टेबल भगवती पाठक शामिल रहे।



