श्री कैंची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी — ऑपरेशन प्रहार में थार चालक पर चालानी कार्यवाही।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती: स्टंटबाजी और अराजकता पर जीरो टॉलरेंस।
नैनीताल। दिनांक 21 मई 2026 को एक राहगीर द्वारा सूचना दी गई कि वाहन संख्या DL4BC7795 (थार) के चालक द्वारा श्री कैंची धाम मार्ग पर अपने वाहन की बोनट व खिड़की में 02 लोगों को बैठाकर खतरनाक स्टंट किया जा रहा है, जिससे स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की जान भी जोखिम में डाली जा रही थी।
वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा संबंधित वाहन चालक का पता लगाकर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देशों के क्रम में यातायात निरीक्षक महेश चंद्र द्वारा वाहन चालक का पता लगाते हुए राहुल निवासी दिल्ली के विरुद्ध MV ACT के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।
चालक द्वारा भविष्य में इस प्रकार का कृत्य न करने हेतु माफी भी मांगी गई।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि —
स्टंटबाजी, अराजकता, गुंडागर्दी और कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि कानून का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं तथा किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी या हुड़दंग से दूर रहें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है।



