राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर बीए, बीएससी एवं बी.कॉम में प्रवेश हेतु महाविद्यालय में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के दाखिले और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को सुनिश्चित करने के लिए प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना ने अभिभावकों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पाल्यों को राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में प्रवेश दिलाएं। इसके साथ ही उन्होंने महाविद्यालय परिसर में उपलब्ध विभिन्न आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शैक्षणिक माहौल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने छात्र हित में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना, गौरा कन्या धन योजना, निर्धन छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना तथा वात्सल्य योजना आदि के विषय में भी जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर प्रवेश समिति के एडमिन डॉ. विश्वनाथ पांडे, डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. दयाकृष्ण, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. इला बिष्ट, डॉ. दीपा लोहनी, डॉ. साबिर हुसैन, डॉ. दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।



