थाना दन्या पुलिस की तत्परता से गुम मोबाइल हुआ बरामद।
सीईआईआर पोर्टल की मदद से खोजकर मोबाइल स्वामी को किया सुपुर्द।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। थाना दन्या क्षेत्र में मार्च 2026 में एक मोबाइल फोन गुम होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने पर थाना दन्या पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश प्रारम्भ की गई।
गुरुवार को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के निर्देशन में किए गए अथक प्रयासों के फलस्वरुप गुम मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया।
इसके उपरांत प्रभारी चौकी जागेश्वर कमित जोशी द्वारा मोबाइल स्वामी मोहित कुमार भट्ट, पुत्र कैलाश चंद्र भट्ट, निवासी ग्राम मंतोला, थाना दन्या, जनपद अल्मोड़ा को चौकी जागेश्वर बुलाकर उनका मोबाइल फोन सुपुर्द किया गया।
अपना खोया हुआ मोबाइल फोन वापस प्राप्त कर मोबाइल स्वामी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अल्मोड़ा पुलिस का आभार प्रकट किया। उन्होंने पुलिस की त्वरित एवं जनहितकारी कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।



