छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए समय पर करें आवेदन, समाज कल्याण विभाग ने जारी की सूचना।

अल्मोड़ा। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त ऑनलाइन पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु छात्रवृत्ति आवेदन पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर छात्रवृत्ति आवेदनों के पंजीकरण के लिए पोर्टल को 02 जून, 2026 से 30 सितम्बर, 2026 तक खोला गया है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के सभी पात्र छात्रों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन संबंधी समस्त प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि उन्हें छात्रवृत्ति योजना का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

समाज कल्याण विभाग ने विद्यार्थियों से राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (https://scholarships.gov.in) पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *