कैंची धाम मेला-2026: श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी मध्यरात्रि तक सुविधा, प्रमुख मार्गों पर व्यापारिक प्रतिष्ठान मध्यरात्रि तक रहेंगे खुले।

नैनीताल। कैंची धाम मेला-2026, पर्यटन सीजन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

एसएसपी के निर्देशानुसार 11 जून 2026 से 16 जून 2026 तक यात्रा, मेला एवं पर्यटन क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख मार्गों पर स्थित नैनीताल, भीमताल, भवाली, रामनगर, हल्द्वानी तथा काठगोदाम के व्यापारिक प्रतिष्ठान मध्यरात्रि तक खुले रहेंगे। साथ ही उनके सुचारु संचालन के लिए आवश्यक सहयोग एवं समन्वय भी सुनिश्चित किया जाएगा।

यह व्यवस्था इसलिए लागू की गई है ताकि यात्रा मार्गों पर आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को आवश्यक वस्तुएं, भोजन, दवाइयां तथा अन्य जरुरी सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि मध्यरात्रि तक खुले रहने वाले प्रतिष्ठानों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनसुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

नैनीताल पुलिस का उद्देश्य कैंची धाम मेला, पर्यटन सीजन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु एवं पर्यटक को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि सभी लोग अपनी यात्रा और दर्शन को सहज रुप से संपन्न कर सकें।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *