धर्म के नाम पर नफरत फैलाने और जान से मारने की धमकी देने वाले महाराष्ट्र के आरोपी को हल्द्वानी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. बोले — धार्मिक भावनाएं भड़काकर धमकी देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
हल्द्वानी (नैनीताल)। दिनांक 05 जून 2026 को कमल जोशी पुत्र अमरनाथ जोशी, निवासी गौजाजाली बिचली, पुरानी आईटीआई, हल्द्वानी द्वारा थाना हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया।
तहरीर के आधार पर थाना हल्द्वानी में मु.एफआईआर संख्या 189/2026 धारा 351(3), 351(4) एवं 352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं आरोपित की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए। उनके निर्देशन में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, टेक्निकल एवं मैन्युअल इंटेलिजेंस के आधार पर अथक प्रयास करते हुए अभियुक्त का महाराष्ट्र का होना प्रकाश में आया। पुलिस टीम द्वारा उसका महाराष्ट्र तक पीछा किया गया, जहां आरोपी की पहचान एक ट्रक चालक के रुप में हुई। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 196, 299 एवं 302 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
दिनांक 23 जून 2026 को पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं सटीक सुरागरसी-पतारसी के आधार पर अभियुक्त को पंतनगर से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
रहीम गुल खान उर्फ वसीम खान पुत्र नजर खान, उम्र 35 वर्ष, निवासी हिवारा लोहिला, थाना वासिम ग्रामीण, जिला वासिम, महाराष्ट्र
बरामदगी में:
घटना में प्रयुक्त Xiaomi 11 Lite NE मोबाइल फोन
गिरफ्तारी टीम में:
● उ.नि. नरेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी मंडी
● कानि. अरुण राणा शामिल रहे।
एसएसपी नैनीताल का संदेश:
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि राजनीतिक अथवा किसी अन्य विवाद को धर्म से जोड़कर समाज में वैमनस्य फैलाने, धमकी देने या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।



