बिनसर महादेव में 25-26 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं स्क्रीनिंग शिविर, फेफड़ा रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श।

रानीखेत (अल्मोड़ा)। सपनों की आशा फाउंडेशन (NGO) द्वारा उजाला सिग्नस हॉस्पिटल, हल्द्वानी के सहयोग से 25 एवं 26 जून 2026 को बिनसर महादेव मंदिर, सौनी (रानीखेत) में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक संचालित होगा।

शिविर में फेफड़ा एवं श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुल केडिया (MBBS, MD, DNB) द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श दिया जाएगा। आयोजन के दौरान आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, रक्तचाप (BP) जाँच, रक्त शर्करा (Sugar) जाँच सहित अस्थमा, COPD, टीबी, पुरानी खांसी और एलर्जी संबंधी रोगों की जाँच एवं उपचार संबंधी सलाह प्रदान की जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य जागरुकता एवं रोगों की रोकथाम को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

फाउंडेशन ने सौनी, रानीखेत एवं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है। संस्था ने लोगों से इस जनहितकारी संदेश को अपने परिवार, मित्रों और परिचितों तक पहुंचाने का भी अनुरोध किया है।

सपनों की आशा फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है और इसी क्रम में यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।

अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9891577760 और 6399088810 पर संपर्क करें।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *