हरेला पर्व पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।
स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। आगामी हरेला पर्व के अवसर पर अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक शाखा ईकूखेत द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय चनोली में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक जगदीश करगेती, बैंक सहायक मोहन सिंह, बैंक सखी भावना देवी, प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापक हितेश रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश राम, सामाजिक कार्यकर्ता मंगल सिंह, बिशन सिंह, आशा नंद, समाजसेवी सुनील टम्टा, राजेन्द्र प्रसाद, सुनील ध्यानी, ग्राम प्रधान अरविन्द सिंह, राजेश शर्मा एवं हिम्मत सिंह सहित अनेक लोगों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगाने का संकल्प लिया।
वहीं, वन विभाग की ओर से विजय अनुभाग अधिकारी, ओपिन बीट अधिकारी तथा सहायक बीट अधिकारी पूरन नेगी सहित अन्य अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण ही जीवन है। वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति संरक्षण, हरियाली और पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
उन्होंने सभी लोगों से हरेला पर्व के अवसर पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।



