तहसील परिसर में गरजे शिक्षक, पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड राज्य के प्राथमिक शिक्षक इकाई भिकियासैंण द्वारा प्रांतीय उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर तहसील परिसर भिकियासैंण में एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
धरना-प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की बाध्यता समाप्त करने तथा पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद करना था।
धरना-प्रदर्शन के उपरांत शिक्षकों ने उपजिलाधिकारी भिकियासैंण के माध्यम से प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड सरकार के शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम में शिक्षक अध्यक्ष गौरव रावत, मंत्री ज्ञान रावत, कोषाध्यक्ष विनोद पांडे, संरक्षक राजेंद्र घुघत्याल, महेश चंद्रा, वीरेंद्र रावत, नीलम मावड़ी, भगवती मावड़ी, पिंकी बोरा, ममता रावत, लक्ष्मी देवी, मणिका पाठक सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






