हल्द्वानी पुलिस ने दो बड़ी चोरी की वारदातों का किया खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार, लाखों का चोरी किया गया सामान बरामद।

हल्द्वानी (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर अपराधों के त्वरित अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया माल भी बरामद किया है।

पहली घटना: मकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी —
दिनांक 08 जुलाई 2026 को वादी हेमन्त सिंह, निवासी बेड़ापोखरा, देवलचैड़, रामपुर रोड, हल्द्वानी की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मकान का ताला तोड़कर Dell कंपनी का लैपटॉप, 42 इंच की LED टीवी, Sony Android मोबाइल, Havells सीलिंग फैन, मंदिर की पीली धातु की मूर्तियां, आसन, झूला (पेंडिन), तांबे की आचविन तथा ट्रैकिंग बैग चोरी किए जाने के संबंध में मु.अ.सं. 224/2026, धारा 305(a)/331(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

दूसरी घटना: बेस अस्पताल से AC के कॉपर पाइप चोरी —
इसी दिन 08 जुलाई 2026 को डॉ. खड़क सिंह दलाल, प्रमुख अधीक्षक, सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय, हल्द्वानी की तहरीर पर अस्पताल परिसर से स्प्लिट एसी के आउटडोर कॉपर पाइप चोरी होने के संबंध में मु.अ.सं. 227/2026, धारा 305(e) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने किया खुलासा:
दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर दोनों घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

बरामदगी में —

हेमन्त सिंह के घर से चोरी गया सामान:
● 42 इंच की LED टीवी (रिमोट सहित)
● DELL लैपटॉप (चार्जर सहित)
● Sony Android मोबाइल फोन
● मंदिर की 4 पीली धातु की मूर्तियां एवं एक आसन
● दो पीली धातु के झूले (पेंडिन)
तांबे की आचविन
● Havells सीलिंग फैन

बेस चिकित्सालय प्रकरण में:
● चोरी किए गए AC के कॉपर पाइप बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त:
1- रितिक बिष्ट उर्फ गोलू पुत्र रमेश सिंह बिष्ट, उम्र 25 वर्ष, निवासी धारानौला, जनपद अल्मोड़ा

संबंधित मुकदमे:
● मु.अ.सं. 224/2026, धारा 305(a)/331(3)/317(2)/3(5) बीएनएस
● मु.अ.सं. 227/2026, धारा 305(e)/317(2) बीएनएस

2- ऋषभ अग्रवाल पुत्र अजय कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी किच्छा रोड, फूलबट्टा, नियर बस स्टेशन, जनपद उधम सिंह नगर

संबंधित मुकदमा:
● मु.अ.सं. 227/2026, धारा 305(e)/317(2) बीएनएस

रितिक बिष्ट का आपराधिक इतिहास:
● मु.अ.सं. 34/2024, धारा 392/411 IPC, थाना कोतवाली अल्मोड़ा
● मु.अ.सं. 24/2022, धारा 380/411/457/506 भादवि, थाना कोतवाली अल्मोड़ा
● मु.अ.सं. 05/2020, धारा 8/21 NDPS Act, थाना कोतवाली अल्मोड़ा
● मु.अ.सं. 16/2021, धारा 8/21 NDPS Act, थाना कोतवाली हल्द्वानी

वीडियो बाइट:- पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल

पुलिस टीम में:
● उ.नि. मनोज कुमार, चौकी प्रभारी टीपीनगर
● उ.नि. दीपक सिंह कार्की, चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव
● हेड कांस्टेबल इसरार नबी (सीसीटीवी विश्लेषण)
● कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी
● कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह अधिकारी
● कांस्टेबल अनिल टम्टा शामिल रहे।

एसएसपी ने किया सम्मानित:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने दोनों चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए उनके उत्साहवर्धन के लिए ₹1,500/- पुरस्कार देने की घोषणा की।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *