देघाट पुलिस ने एनआई एक्ट के फरार वारंटी को स्याल्दे से किया गिरफ्तार।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। देघाट पुलिस ने एनआई एक्ट के एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनपदभर में संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में थाना देघाट पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए वारंट संख्या-70/26 (एनआई एक्ट) से संबंधित फरार वारंटी अभियुक्त शिवेन्द्र सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी नगर गाँव, देघाट को स्याल्दे क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम में:
● अपर उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद
● हेड कांस्टेबल मनोज पांडे
● कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *