पूर्व विधायक करन माहरा के जन्मदिवस पर भिकियासैंण में रक्तदान शिविर आयोजित, 20 यूनिट रक्त किया गया संग्रह।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं रानीखेत के पूर्व विधायक करन माहरा के जन्मदिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी भतरौंजखान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 20 यूनिट रक्तदान किया गया।

रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान के लिए युवाओं में इतना उत्साह देखने को मिला कि शिविर में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को कुछ इच्छुक लोगों को रक्तदान करने से मना करना पड़ा।

इस अवसर पर भिकियासैंण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देव गिरी, नगर कांग्रेस कमेटी भतरौंजखान के अध्यक्ष कैलाश पंत, नगर पंचायत भिकियासैंण अध्यक्ष दीपक बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवती रिखाड़ी, जिला पंचायत सदस्य नीमा कड़ाकोटी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूरन मावड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेन्द्र नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिभुवन नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेश असवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, ललित जमनाल, महिपाल कड़ाकोटी, वीर बिष्ट, जीवन सिंह, गोविंद रावत, विजय कड़ाकोटी, रविन्द्र रावत, गुड्डू खान, दर्शन रावत, हरीश भंडारी, अशोक कठायत, गोविंद सिंह, भूपेंद्र बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *