महिला से छेड़छाड़ व पीछा करने वाला मनचला चोरगलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा, ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई।
दो माह से महिला का पीछा कर रहा था आरोपी, रास्ता रोककर अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने पर लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।
चोरगलिया (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत चोरगलिया पुलिस ने एक मनचले युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त मोहम्मद अली पुत्र उस्मान शाह, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम बसेंगा, तहसील रतना, थाना नवाबगंज, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी वार्ड नंबर-08, गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल, पिछले लगभग दो माह से वादिनी रिया (काल्पनिक नाम) का लगातार पीछा कर रहा था।
आरोप है कि 11 जुलाई 2026 को भी अभियुक्त ने महिला का पीछा किया, उसके साथ अशोभनीय इशारे किए, रास्ता रोककर उसका हाथ पकड़ लिया तथा विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 32/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 78, 126(2), 352 एवं 351(3) में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरु कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
मोहम्मद अली पुत्र उस्मान शाह, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम बसेंगा, तहसील रतना, थाना नवाबगंज, जिला बरेली (उ.प्र.), हाल निवासी वार्ड नंबर-08, गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल
पुलिस टीम में:
● उपनिरीक्षक नीशू गौतम
● महिला कांस्टेबल सुखविन्दर कौर
● हेड कांस्टेबल प्रमोद राणा
● हेड कांस्टेबल दीपचन्द शामिल रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल








