डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरु।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम वर्ष (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) में प्रवेश प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) से प्रारंभ हो रही है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण एवं कॉलेज विकल्प चयन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है, वे महाविद्यालय में आकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की प्रवेश समिति के समक्ष व्यक्तिगत रुप से उपस्थित होना होगा। छात्र-छात्राओं को अपने सभी दस्तावेजों की मूल प्रति तथा उनकी स्व-प्रमाणित छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है। दस्तावेजों का मूल प्रतियों से मिलान एवं भौतिक सत्यापन होने के बाद ही प्रवेश की अग्रिम प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

प्रवेश के समय छात्र-छात्राओं को निम्नलिखित अनिवार्य दस्तावेज साथ लाने होंगे —
● समर्थ पंजीकरण फॉर्म का प्रिंट आउट
● हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्र
● अंतिम शिक्षण संस्थान का स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) एवं चरित्र प्रमाण पत्र
● आधार कार्ड की छायाप्रति
● जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
● स्थायी निवास प्रमाण पत्र
● छह पासपोर्ट साइज फोटो

प्रवेश प्रक्रिया प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित की जाएगी।

प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना ने सभी पंजीकृत छात्र-छात्राओं से समय पर महाविद्यालय पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराने तथा प्रवेश प्रक्रिया समयबद्ध रुप से पूर्ण करने की अपील की है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *