सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय में पद्म पुराण कथा का शुभारम्भ, सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भरसोली के सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय संस्था द्वारा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से 18 पुराणों के संकल्प के तहत इस वर्ष पद्म पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के मुख्य यजमान बाला दत्त पन्त (बौहरा गाँव) द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कथा का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर उनके पौत्र राघव पन्त का यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार भी विधि-विधान से संपन्न कराया गया।

कथा व्यास नन्दा वल्लभ पन्त ने पद्म पुराण के माध्यम से भगवान ब्रह्मा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ब्रह्मदेव के माध्यम से ही सृष्टि का निर्माण हुआ। उन्होंने श्रद्धालुओं को सनातन धर्म के आदर्शों एवं पुराणों के महत्व से भी अवगत कराया।

संस्था के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बंगारी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पद्म पुराण कथा का श्रवण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होता है तथा सनातन संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।

इस अवसर पर सहयोगकर्ता कैलाश ढौंडियाल, हीरा सिंह बंगारी, प्रियांशु बंगारी, तारा दत्त चतुर्वेदी, राजेन्द्र सिंह बंगारी, कुन्दन सिंह पालीवाल, लक्की प्रताप सिंह बंगारी, खुशहाल सिंह बंगारी, पान सिंह देशवाल, पुष्पा देवी पाण्डेय सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *